{"_id":"681123665f0b4a57ca0c8dea","slug":"case-filed-against-five-including-husband-in-the-case-of-death-of-married-woman-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126361-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित पांच पर केस
Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव चकरपुर में बीती 26 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई ने दहेज की खातिर मारने का आरोप लगाया है।
यूपी के बरेली के थाना सुभाषनगर के मोहल्ला गणेशनगर निवासी शिवम यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रजनी यादव उर्फ राखी की शादी 11 दिसंबर 2019 को बाजपुर के गांव चकरपुर निवासी नरेश यादव के साथ हुई थी। उसने शादी में दान-दहेज सहित 30 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन दान-दहेज से उसकी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। बीती 25 अप्रैल को उसकी बहन ने फोन पर ससुरालियों पर मारपीट करने और दस लाख रुपये की मांग करने की बात कही थी।
बीती 26 अप्रैल की दोपहर उसके बहनोई ने फोन पर बहन के जहर खाने की सूचना दी। मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने बहन के पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज और संतान नहीं होने पर षड्यंत्र रचकर बहन को मारने का आरोप लगाया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति नरेश यादव, सास कौशल्या देवी, जेठ दिनेश यादव, जेठानी कमलेश और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।