फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cartridge belt including jewelry, cash stolen from constable's house

सिपाही के घर से जेवर, नकदी समेत कारतूस की बेल्ट चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cartridge belt including jewelry, cash stolen from constable's house
केलाखेड़ा। रामनगर गांव में बुधवार रात चोरों ने सिपाही के घर से जेवर, नकदी समेत राइफल की कारतूस की बेल्ट चोरी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका भाई मनोज कुमार राणा असम राइफल में सिपाही के पद पर तैनात है। मनोज की पत्नी और बच्चे रामनगर गांव में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन से मनोज की पत्नी रूबी राणा अपनी बेटी को लेकर यूपी के स्वार के गांव पृथ्वीनगर मायके गई हुई थीं। मनोज का पुत्र शौर्य हमारे घर पर था। बृहस्पतिवार सुबह शौर्य कपड़े लेने के लिए अपने घर गया तो उसने देखा कि घर के ताले और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। शौर्य राणा ने घटना की जानकारी ताऊ शिवराज सिंह राणा को दी। शिवराज सिंह राणा ने पुलिस को बताया कि चोर घर का ताला और अलमारी का दरवाजा तोड़कर 30 हजार नकदी, 315 बोर राइफल की कारतूस बेल्ट, चार सोने के कंगन, दो सोने की चेन, एक अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स, तीन सोने की अंगूठियों समेत 15 तोला सोना लेकर चंपत हो गए। थाना प्रभारी भुवन जोशी ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए थाने पहुंचे ग्रामीण
केलाखेड़ा। सिपाही के घर में हुई चोरी की घटना से गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी भुवन जोशी से वार्ता कर जल्द खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां, पूर्व किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अरविंद राणा, नजीर अहमद, अमरपाल सिंह राणा, माधवेंद्र शुक्ल, देवेंद्र राणा, हरनाम कंबोज, मांगा राम, अभिषेक, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed