फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Car Looted By Goons In rudrapur

Udham Singh Nagar News: टाटा सफारी में आए और तमंचे के बल पर कार लूट ले गए

Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car Looted By Goons In rudrapur
एयरटेल कंपनी के जोनल मैनेजर ने पुलिस में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। एनएच-74 पर टाटा सफारी सवार चार बदमाशों ने एयरटेल कंपनी के जोनल मैनेजर को तमंचा दिखाकर उनकी कार लूट ली। जोनल मैनेजर ने पुलिस को लूट की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लूट की घटना के खुलासे में पांच टीम लगाई गई हैं।
बारादरी बरेली निवासी मनोज कुमार गंगवार ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब 11:50 बजे वह कार से एनएच-74 पर कंठगरी मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान उनके आगे चल रही टाटा सफारी कार के चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी। इस पर उन्हें भी अपना वाहन रोकना पड़ा। इस पर बिना नंबर की टाटा सफारी कार में सवार चार लोगों में से दो लोग उतरकर उसके पास आए। एक उनकी कार के बोनट पर चढ़कर तमंचा दिखाने लगा, जबकि दूसरा कार का दरवाजा खोलने लगा। उन्होंने लॉक खोला तो आरोपी उन्हें उतारकर कार लूटकर चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि कार में उनका लैपटॉप, पर्स, ट्रॉली, मोबाइल सहित जरूरी कागजात थे। जाते-जाते बदमाश उनका मोबाइल फोन कार से बाहर फेंक गए। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि सीओ ओमप्रकाश शर्मा एवं उनके नेतृत्व में पांच टीम गठित की गई हैं। घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed