{"_id":"59690ab54f1c1b57738b45bd","slug":"canter-reflex-filled-with-fruit-looted-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलोें से भरा कैंटर पलटा, हाइवे पर मची लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलोें से भरा कैंटर पलटा, हाइवे पर मची लूट
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी में हल्द्वानी-किच्छा मुख्य मार्ग पर पलटा फलों से लदा कैंटर।
- फोटो : amar ujala
किच्छा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को फलों से लदा एक कैंटर वन चौकी तराई पश्चिमी प्रभाग रुद्रपुर के समीप पलट गया। कैंटर चालक महमुद्दीन ने बताया कि वह कैंटर से (यूपी25 एलटी-1961) आम, सेब और नाशपाती लेकर हल्द्वानी मंडी से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
तभी वन चौकी के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कैंटर बीच सड़क पर पलट गया। इससे फलों की पेटियां सड़क पर बिखर गईं और स्थानीय लोगों ने जमकर फलों की लूट-खसोट की। इस बीच हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन