{"_id":"6817bb979d8f9cf2c806bb41","slug":"campaign-against-encroachment-of-footpath-will-start-from-tuesday-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124279-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फुटपाथ के कब्जे के खिलाफ मंगलवार से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फुटपाथ के कब्जे के खिलाफ मंगलवार से चलेगा अभियान
Mon, 05 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर के मुख्य बाजारों में फुटपाथ घेरने वाले व्यापारियों के खिलाफ अब मंगलवार से अभियान चलेगा। शनिवार को मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में मुख्य बाजार में निकली नगर निगम की टीम ने व्यापारियों से फुटपाथ खाली करने की अपील की थी। रविवार से फुटपाथ पर लगा सामान जब्त करने की चेतावनी दी थी। रविवार से फुटपाथ खाली कराने का अभियान चलने की उम्मीद थी, लेकिन अभियान नहीं चला। मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका। सोमवार को साप्ताहिक बाजार बंदी रहती है। मंगलवार से फुटपाथ खाली कराने के लिए नियमित अभियान चलेगा। फुटपाथ पर लगाए गए सामान को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन