फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Camp for disabled certificate will be organized in Jaspur

Udham Singh Nagar News: जसपुर में दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए लगेगा कैंप

Fri, 06 Sep 2024 05:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Camp for disabled certificate will be organized in Jaspur
जसपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने की मांग पर सीएमओ ने हर तीन माह में जसपुर में कैंप लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में देवीपुरा के प्रधान ने विद्युत लाइन पर आ रहे पेड़ों के छंटाई की मांग की। सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि शीघ्र ही विभाग की ओर से पदों पर नियुक्ति करने की योजना है।
विज्ञापन

इस दौरान लोनिवि ईई अरुण कुमार ने बताया कि संयासीवाला मार्ग स्वीकृत हो गया है। बैठक में ब्लाक प्रमुख संदीप कौर ने गढ़ी हुसैन के जर्जर स्कूल का प्रस्ताव भेजने को कहा। प्रभारी बीईओ ने प्रधानों से केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन दिलाने की मांग की।वहां एसडीएम गौरव चटवाल, हिमांशु जोशी, सीएमओ मनोज शर्मा, डिप्टी सीएमओ एसपी सिंह, सरफराज, तबस्सुम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप भी लगाए गए
जसपुर। बीडीसी बैठक में बाबरखेड़ा प्रधान ने राशन डीलर पर पांच की जगह चार यूनिट राशन देने का आरोप लगाया। इस पर विधायक आदेश चौहान ने राशन की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा। ग्राम विकास अधिकारी पर शराब पीकर आने के आरोप भी लगे। प्रधानों ने कहा कि वीडीओ अपनी मनमानी कर रहे है। वहीं प्रधान पंकज कुमार सिंह ने ग्राम मुरली वाला में लोनिवि द्वारा बनाई जा रही सड़क की शिकायत पर कहा कि सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed