फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cyber fraud be alert if you get a call from a nine digit number Uttarakhand news in hindi

ये है ठगी का नया तरीका: नौ अंकों के नंबर से कॉल आए तो सतर्क हो जाएं, ऐसी कहानी सुनाकर खातों से उड़ा लेंगे रकम

Mon, 26 Jun 2023 03:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Mon, 26 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

इन दिनों साइबर ठग नौ अंकों के नंबर से लोगों को काॅल कर रहे हैं। वे खुद को कोरिअर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए चीन या किसी अन्य देश से पार्सल आने की बात कहते हैं।
 

विज्ञापन
Cyber fraud be alert if you get a call from a nine digit number Uttarakhand news in hindi
fraud call - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपके मोबाइल में नौ अंकों के नंबर से कोई कॉल आता है तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। पहले वे कोरिअर कंपनी के कर्मचारी बनकर आपके नाम से कोई पार्सल होने की बात कहेंगे और फिर पार्सल में मादक पदार्थ होने की बात कहकर आपके खाते से जुड़ी जानकारियां लेकर खातों में रुपये जमा कराएंगे।

विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस ने लोगाें से अनजान लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और खाते संबंधी जानकारियां साझा नहीं करने की अपील की है। इन दिनों साइबर ठग नौ अंकों के नंबर से लोगों को काॅल कर रहे हैं। वे खुद को कोरिअर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए चीन या किसी अन्य देश से पार्सल आने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


खाता संबंधी कोई भी जानकारी न करें साझा 
जब व्यक्ति की ओर से इंकार किया जाता है तो ठग पार्सल में मोबाइल नंबर लिखे होने और पार्सल में मादक पदार्थ होने की बात कहकर डराने की कोशिश करता है। इसके बाद ठग दूसरे नंबर से कस्टम या नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करता है। व्यक्ति के पार्सल को लेकर अनभिज्ञता जताने पर ठग सबूत के रूप में बैंक स्टेटमेंट और आईडी मांगता है। इसके बाद कुछ ट्रांजेक्शन संदिग्ध बताते हुए अपने खाते में रुपये डलवा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: बवाल के बाद पुरोला में मुस्लिम समुदाय की 22 दुकानें खुलीं, लौटे दस परिवारों की जुबानी पूरी कहानी


साइबर थाना कुमाऊं प्रभारी ललित मोहन जोशी कहते हैं कि नौ अंक के नंबर से कोई कॉल आए तो सत्यापन जरूर कर लें। उनके पास ऐसी लिखित शिकायत नहीं आई है, मगर ठग यह तरीका भी अपना रहे हैं। अनजान कॉलर से खाता संबंधी कोई भी जानकारी साझा न करें। ऐसे मामले में तत्काल साइबर थाना पुलिस या स्थानीय पुलिस से संपर्क जरूर कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed