फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cabinet Minister Arya Assured People of Bazpur

बीस गांव भूमि मामले की कमियों को किया जाएगा दुरुस्त : आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Arya Assured People of Bazpur
बाजपुर। सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 86 दिव्यांगों को उपकरण बांटे। रविवार को राम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आर्य ने कहा कि बीस गांव भूमि प्रकरण में कुछ कमियां रह गई है। उन्हें भी दुरुस्त कर लिया जाएगा। कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों के हित में निर्णय लिया है, मैं उनका आभारी हूं। मैं भूमि प्रकरण का श्रेय बिल्कुल नहीं लेना चाहता। यह मेरी जिम्मेदारी थी और एक सेवक होने के नाते हर लड़ाई में आपके साथ हूं।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रवासियों से मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। संचालन नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता और डीके जोशी ने किया। इससे पहले आर्य ने दिव्यांगों को 12 व्हीलचेयर, 15 वैशाखी, 20 कान की मशीन, 15 ट्राई साइकिल सहित 86 उपकरण बांटे। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, राजकुमार, राहुल वर्मा, गोपाल कोछड़, अभिषेक, मुकुल शर्मा ,वीरेंद्र बिष्ट, गुरप्रीत सिंह, विमल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed