फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Busines Idea For IIM Kashipur

अगर आपके पास है उद्योग का बेहतर विचार तो सरकार देगी फंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Busines Idea For IIM Kashipur
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर बिजनेस आइडिया देने वाले लोगों की मदद करेगा। इसके तहत चयनित लोगों को सरकार की ओर से 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। आईआईएम की ओर से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने 10 मार्च को एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 2022 योजना शुरू की थी। एमएसएमई ने कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, सेवाएं, विधि के तहत एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 2.0 लांच करने का प्रस्ताव किया है। इसके तहत बिजनेस आइडिया वाले इनोवेटर अपने विचार मंत्रालय की वेबसाइट पर जमा करा सकते हैं। प्राप्त विचारों का मूल्यांकन संबंधित डोमेन विशेषज्ञ समिति करेगी। इसमें उद्योग, शिक्षा, सरकार के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन

मूल्यांकन के बाद चुने गए विचारों को अंतिम अनुमोदन के लिए परियोजना निगरानी और सलाहकार समिति को भेजा जाएगा। यहां से अनुमोदित विचारों को आगे विकास के लिए योजना के निर्देशों के मुताबिक अधिकतम पंद्रह लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसका भुगतान 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत दो किस्तों में दिया जाएगा। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्तूबर है। अधिक जानकारी करने के लिए आईआईएम काशीपुर से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed