{"_id":"60e73ec58ebc3ebc7846e9fc","slug":"buses-runs-to-other-states-rudrapur-news-hld4305082142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर से यूपी, दिल्ली और पंजाब को रवाना हुईं 32 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर से यूपी, दिल्ली और पंजाब को रवाना हुईं 32 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते दो माह से बंद अंतरराज्जीय सेवा शुरू होने के बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की चहलपहल बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर रोडवेज डिपो से उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, लुधियाना और दिल्ली के लिए 32 बसों का संचालन हुआ।
रोडवेज स्टेशन पर सुबह से दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्रियों को काफी भीड़ रही। यात्रियों ने उत्तराखंड रोडवेज के साथ ही यूपी रोडवेज की बसों में भी सफर किया। रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना की दूूसरी लहर के चलते आठ मई से अंतरराज्जीय बस सेवा बंद कर दी गई थीं।
इसके बाद रुद्रपुर डिपो से सिर्फ ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के हल्द्वानी और चंपावत जिले के टनकपुर तक रोडवेज बसों का संचालन हो रहा था। बुधवार से अंतरराज्जीय बस सेवा शुरू हो चुकी है। रुद्रपुर डिपो से बृहस्पतिवार शाम तक बाहरी राज्यों के लिए 32 बसों का संचालन हुआ। रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन मिलने की भी आस जग गई है।