फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus stand will be built in Shaktifarm, search for land has started

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में बनेगा बस स्टैंड, जमीन की तलाश शुरू

Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bus stand will be built in Shaktifarm, search for land has started
रुद्रपुर। जल्द ही जिले में एक और बस स्टैंड की सौगात मिल सकती है। परिवहन निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। एआरएम रुद्रपुर ने शक्तिफार्म में संभावनाएं तलाशी है। निगम को जमीन की तलाश है। ताकि बसों के साथ-साथ लोगों का अवागमन भी सुगम हो सके। इसके साथ ही एआरएम ने दिल्ली रूट की बस का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले के शक्तिफार्म से यूं तो बहुत पहले से सीधे दिल्ली के लिए बस सेवा का संचालन होता है पर यहां अभी तक बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। काफी पहले से यहां बस स्टैंड की मांग की जाती रही है। इधर, शक्तिफार्म में बस स्टैंड के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरएम रोडवेज रुद्रपुर केएस राणा शक्तिफार्म पहुंचे। यहां उन्होंने बस स्टैंड की संभावनओं को तलाशना शुरू किया। निगम को लबे रोड जमीन की तलाश है ताकि बसों के साथ सवारियों के आवागमन में सुविधा हो। इसके साथ ही यहां से दिल्ली के लिए चलने वाली बस का औचक निरीक्षण भी किया। हालांकि बस में कोई भी यात्री बिना टिकट के नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने चालक और परिचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एआरएम राणा ने बताया कि शक्तिफार्म में बस स्टैंड का निर्माण होना है। इसके लिए यहां के स्थानीय लोगों से राय मशविरा के आधार पर ही जमीन को चिह्नित किया जाएगा। बस स्टैंड के लिए रोड से सटी जमीन देखी जानी है। ताकि आवागमन में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed