फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   bus accident[, 15 injured

गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकराई बस, 15 यात्री घायल 

Sun, 03 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी से काशीपुर जा रही प्राइवेट बस कालाढूंगी के गड़प्पू जंगल के पास नील गाय को बचाने में पेड़ से जाकर टकराई । हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। महिला हैड कांस्टेबल सहित चार घायलों को बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों का कालाढूंगी, हल्द्वानी के अस्पतालों में इलाज कराया गया है। 
खबर मिलते ही घायलों की कुशलक्षेम पूछने के लिए परिजन मौके पर पहुंचे। मामूली रूप से घायल और अन्य यात्री वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पौने दस बजे हल्द्वानी से काशीपुर जा रही प्राइवेट बस संख्या यूए01/ 1945 के सामने कालाढूंगी के गड़प्पू जंगल में अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने में बस सड़क किनारे जाकर झाड़ियों में पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाजपुर कोतवाली के तैनात महिला हैड कांस्टेबल पुष्पा देवी, बाल विकास सुपरवाइजर वंदन गर्ब्याल, सुनील पाठक, यूपी के गांव बिजारखाता रामपुर निवासी निजामुद्दीन, यूपी के गांव धनपुरा रामपुर निवासी शादाब, गांव बरहैनी मंजीत कौर सहित 15 यात्री घायल हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस ने निजामुद्दीन, शादाब को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल  महिला हैड कांस्टेबल पुष्पा देवी को गैस प्रबंधक गोविंद मेहता ने अपनी गाड़ी से सीएचसी भर्ती कराया। खबर मिलते ही बस यूनियन अध्यक्ष नेत्र प्रकाश शर्मा, राजी अग्रवाल सहित कई बस मालिकों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed