फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Budget received after one and a half year, construction of incomplete building in college started

Udham Singh Nagar News: डेढ़ साल बाद मिला बजट, महाविद्यालय में अधूरे भवन का निर्माण शुरू

Thu, 09 May 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Budget received after one and a half year, construction of incomplete building in college started
काशीपुर महाविद्यालय में प्लास्टर करता श्रमिक। संवाद

विज्ञापन

काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य डेढ़ साल बाद फिर से शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ने अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा कर महाविद्यालय को हस्तांतरित करने का दावा किया है। महाविद्यालय में करीब साढ़े पांच हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

करीब तीन साल पहले महाविद्यालय में कक्षा-कक्षों की कमी को देखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। महाविद्यालय प्रशासन ने इस राशि से 12 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनाने की सहमति दी थी। अक्तूबर 2021 में निर्माण कार्य शुरू हो गया था। निरंतर कार्य चलने के बाद तीन मंजिला भवन बन चुका है लेकिन बजट की दूसरी किश्त जारी नहीं होने पर कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने जून 2022 में निर्माण कार्य बंद कर दिया था। इस कारण निर्माण कार्य अधर में लटका था। संवाद
विज्ञापन


कोट
स्वीकृत राशि 3.57 करोड़ में से करीब 1.85 करोड़ पहली किश्त के रूप में जारी हुए थे। जून 2022 में बजट समाप्त होने पर काम बंद करना पड़ा था। भारत सरकार से इसी महीने बजट की दूसरी किश्त मिल गई है। भवन में प्लास्टर का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगस्त तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रणजीत आर्य, अपर सहायक अभियंता, उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, रुद्रपुर



कोट
महाविद्यालय में अतिरिक्त 12 कक्षा-कक्षों के लिए तीन मंजिल भवन का निर्माण किया जा रहा था। करीब डेढ़ साल से बजट के अभाव में काम बंद पड़ा था। बजट मिलने पर कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।
- डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed