फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›    budget approved for Kalyani's welfare

कल्याणी के कल्याण को बजट मंजूर

Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 budget approved for Kalyani's welfare
कल्‍याण्‍ाी नदी - फोटो : अमर उजाला

तराई की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कल्याणी नदी के खत्म होते अस्तित्व पर आखिरकार जिला प्रशासन को भी तरस आ गया। नदी से नाले का रूप लिए कल्याणी की सफाई बरसात से पहले कर ली जाएगी। इसके लिए डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि नगर निगम के प्रस्तावित बजट को पास करते हुए मंजूर की है। 

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली कल्याणी की सफाई का काम इसी माह से शुरू हो जाएगा। हालांकि सफाई आदि की जिम्मेदारी जल संस्थान को करनी है, इसमें नगर निगम और जल संस्थान सफाई का दायित्व निभाएगा। बता दें कि कल्याणी की दुर्दशा पर अमर उजाला ने पिछले एक पखवाड़े तक अभियान छेड़ा था, इसमें धीरे-धीरे शहर के लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि आगे आने लगे थे और अब जिला प्रशासन ने भी अमर उजाला के इस अभियान पर अपनी मोहर लगा दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को स्वीकृत की गई साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि के बाद अब डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने भी निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि बरसात से पहले कल्याणी की सफाई कर ली जाए, उन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए जहां पर गंदगी से नदी के हिस्से पटे हुए हैं, ताकि बरसात के दौरान वहां पर किसी तरह का जलभराव से कोई जनहानि का नुकसान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पहले यह रहेगी कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणी की सफाई और उसके किनारे जबरन कब्जा जमाए लोगों को भी वहां से सुरक्षित स्थान को शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात में अक्सर देखा गया है कि कल्याणी के किनारे रह रहे लोगों को यूं तो समय-समय पर अलर्ट कर दिया जाता है, फिर भी इस बार सफाई अभियान के दौरान ही उन जगहों को भी चिह्नित किया जाएगा जहां पर जबरन नदी के हिस्से पर कब्जा किया जा रहा है। 

डीएम श्रीवास्तव ने कहा कि कल्याण की सुंदरता और उसके स्वरूप को संवारने के लिए भी एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि शहर से निकलने वाली इस नदी के स्वरूप को बेहतर बनाया जा सके। यह कार्य बरसात के बाद किया जाएगा। 

कल्याणी नदी पर वास्तव में गंदगी की भरमार हो गई है। एक साफ सुथरी नदी अब नाले का रूप ले चुकी है, इसलिए जरूरी हो गया कि इसकी सफाई की जानी चाहिए। मैंने इसकी सफाई के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। बरसात से पहले नदी की सफाई करवा दी जाएगी। नगर निगम और जल संस्थान की देखरेख में सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके बाद नदी की सुंदरता के लिए भी बड़ा बजट तैयार करके इसके स्वरूप को संवारने का काम करेंगे।

- डा. आशीष श्रीवास्तव, कार्यवाहक डीएम, यूएस नगर



एसडीएम सदर ने करवाई सफाई की शुरूआत
अमर उजाला के अभियान में एसडीएम सदर एपी बाजपेई भी जुड़ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को किच्छा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास बन रहे ओवरब्रिज के नीचे से बह रही कल्याणी की सफाई के लिए जेसीबी उतारकर शुरूआत कर दी है। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान कल्याणी का हिस्सा कुछ संकरा रह गया था। 



इसको देखते हुए एसडीएम ने गल्फार के सहयोग से कल्याणी नदी की सफाई को गति दे दी है। एसडीएम एपी बाजपेई ने बताया कि कल्याणी नदी को अब से 30-40 साल पहले तराई की जीवनदायिनी माना जाता था। एकाएक कल्याणी पर संकट के बादल सिडकुल की स्थापना से छाने लगे थे। अब इस नदी को नाले में देखते हुए दुख होता है। उन्होंने कहा कि किच्छा रोड पर ओवरब्रिज क्षेत्र में कल्याणी की पूरी तरह से सफाई का काम शुरू कर दिया है साथ ही नदी का संकरा होता हिस्सा भी चौड़ा किया जा रहा है, ताकि नदी अपने क्षेत्र में सीधे बहती रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed