फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BSP district president who shoots daughter-in-law, arrested along with son and brother

बेटी, दामाद को गोली मारने वाला बसपा जिलाध्यक्ष, बेटे और भाई संग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
BSP district president who shoots daughter-in-law, arrested along with son and brother
ामपुर टांडा थाना पुलिस की गिरफ्त में बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौंतम। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश होने पर बेेटी और दामाद को गोली मारने वाले बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम को रामपुर के टांडा थाना पुलिस ने बेटे और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किया है। वारदात के बाद बसपा ने विनोद को पार्टी से निकाल दिया था। घायल दंपती का अभी भी मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी विनोद कुमार गौतम ऊधमसिंह नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी कामिनी ने सैदनगर जिला रामपुर थाना अजीमनगर निवासी प्रशांत से प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से विनोद बेहद नाखुश थे और गुस्से में आकर उसने बेटी और दामाद को मारने का मंसूबा बना लिया। सात सितंबर को विनोद अपने भाई महावीर और बेटे रविकांत के साथ सैदनगर पहुंचे और यहां अपनी रिश्तेदारी में रहकर बेटी पर घर लौटने का दबाव बनाने लगे। दस सितंबर की रात इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। इससे गुस्साए विनोद ने शुक्रवार रात प्रशांत के घर में घुसकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बेटी और दामाद को गोली मार दी। प्रशांत के पिता रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने विनोद गौतम, उनके बेटे रविकांत और भाई महावीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को रामपुर पुलिस ने विनोद के काशीपुर, आवास विकास और पैगा स्थित आवास पर दबिश दी लेकिन विनोद पकड़ में नहीं आए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए शनिवार को टांडा थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। माधव बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर शाम रामपुर जिले के दड़ियाल से विनोद, रविकांत और महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद की निशानदेही पर उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed