फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother's death due to snake bite, sister serious

सांप के डंसने से भाई की मौत, बहन गंभीर

Fri, 11 Aug 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Updated Fri, 11 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brother's death due to snake bite, sister serious
मृतक धीरज कुमार। (फाइल फोटो)  - फोटो : अमर उजाला

चारपाई पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डंस लिया, जिससे युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मौसेरी बहन की हालत गंभीर है। उसे बिलासपुर (रामपुर) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी मां और दो बहनें बेसुध हैं।

विज्ञापन


थारुतिसौर ग्रामसभा के तुर्कातिसौर गांव में बृहस्पतिवार की रात काशीराम का परिवार कमरे में सोया था। उनका पुत्र धीरज कुमार (18) और उसकी मौसेरी बहन तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी खुशबू (12) पुत्री भिक्खू एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे सांप चारपाई पर चढ़ गया और धीरज और खुशबू को डंस लिया। उनकी चीख सुनकर उठे परिजनों ने लाठी से पीटकर सांप को मार डाला। इसी बीच धीरज और खुशबू की हालत बिगड़ने लगी और दोनों बेहोश हो गए। उनके मुंह से लार टपकने लगी। इस पर परिजनों ने कैलाशपुरी गांव से बीडीसी सदस्य सूरज नारायण को झाड़फूंक के लिए बुलाया।
विज्ञापन


सूरज ने दोनों की गंभीर हालत देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां धीरज की मौत हो गई। धीरज नगर के त्रिवेणी देवी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। उसके पिता और बड़ा भाई मजदूरी करते हैं। मां कमला व दो बहने भाई के वियोग में बेसुध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बाराकोली वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीपचंद्र सिंह महरा और वन दरोगा प्रेम राम ने मृतक के घर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। रेंजर प्रदीप धौलखंडी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed