फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother-in-law beaten for protesting against molesting sister-in-law in sitarganj

Uttarakhand News: साली से छेड़खानी का विरोध करने पर जीजा को पीटा, पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया केस

Tue, 01 Oct 2024 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

साली के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने परिजनों के साथ घर में घुसकर जीजा को पीट दिया। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Brother-in-law beaten for protesting against molesting sister-in-law in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज में साली के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने परिजनों के साथ घर में घुसकर जीजा को पीट दिया। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

गांव भिटौरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि काफी समय से उसी के गांव का अरबाज उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। इस्लामिक शिक्षा लेने के लिए मदरसे जाते समय वह अक्सर उसका पीछा करता है। कभी-कभी उसे जबरन ई-रिक्शा से उतारने की कोशिश भी करता है। मनचले की हरकतों से परेशान होकर बेटी कई बार मदरसे नहीं गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: बेटे ने 65 साल की दिव्यांग मां के साथ किया दुष्कर्म, इस बहाने ले गया कमरे में; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को जब उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली तो अरबाज ने अनुग्रह आश्रम के पास उसका रास्ता रोक लिया और उसे जबर्दस्ती बाइक पर बिठाने की कोशिश करने लगा। तभी किच्छा हाईवे से कुछ लोगों को आता देख अरबाज भाग निकला।

उनकी बेटी ने इसकी शिकायत अपने जीजा से की तो उन्होंने अरबाज को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने घर में घुसकर अपने पिता, भाई और ताऊ के साथ जीजा को पीट दिया। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि अरबाज, उसके पिता इकरार, ताऊ इकबाल, चांद, इरशाद, अरसान और तुसेफ के विरुद्ध कि दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed