फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bridge On Kailash River

30 करोड़ की लागत से बनेगा कैलाश नदी पर पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bridge On Kailash River
नानकमत्ता। सितारगंज के सिडकुल से कैलाश नदी पार बसे गांवो को जोड़ने के लिए साधूनगर में बनने वाले 400 मीटर लंबे पुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। विश्व बैंक पोषित पुल के लिए विभाग ने 29 करोड़ 95 लाख 59 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम बिचवा, टुकड़ी, नगला, ध्यानपुर, बिचई, हरैया, औदली, भरौनी, नलई आदि गांव के युवक कैलाश नदी पार कर सितारगंज के सिडकुल में उद्योग कारखानों में मजदूरी करने जाते हैं। सिडकुल जाने के लिए चीकाघाट पर स्थित एकमात्र पुल ही पार करके जाने का मार्ग है। जिसके चलते मजदूरों को सिडकुल पहुंचने में ही कई घंटे लग जाते हैं। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में साधूनगर के पास सिडकुल के लिए पुल निर्माण की घोषणा की थी। केंद्रीय आपदा प्रबंधन के मुख्य सचिव एसए मुरुगेशन ने विश्व बैंक द्वारा पोषित पुल निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed