फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Break the pavement under foot overbridge

फुट ओवरब्रिज के नीचे पक्का फुटपाथ क्यों, तोड़ो 

Sat, 20 Jan 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 20 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Break the pavement under foot overbridge
गूलरभोज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम निखिल पांडे। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम निखिल पांडे ने अधिकारियों के साथ रेलवे लाइन, अस्पताल, विश्रामगृह, प्लेट फार्म और आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के फुट ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन को पार करने के लिए ट्रैक पर बने पक्के फुटपाथ को तोड़ने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करने और यात्रियों की सुख सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को डीआरएम निखिल पांडे विशेष ट्रेन से मुरादाबाद होकर यहां पहुंचे। उनके साथ रेलवे अधिकारियों और रेलवे पुलिस अधिकारियों की टीम थे। उन्होंने सबसे पहले रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद प्लेट फार्मं में बने विश्राम गृह, रेलवे कॉलोनी में बने गेस्ट हाउस, आवासीय कॉलोनी, रेलवे गोदाम, कार्यालयों, चिकित्सालय का निरीक्षण किया। एक ऑफिस में चल रहे सजावटी काम में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआरएम ने रामनगर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन का निरीक्षण करते समय देखा कि फुट ओवरब्रिज के नीच रेलवे लाइन को पार करने के लिए भी पक्का फुटपाथ बना है। उन्होंने कहा कि जब लाइन पर फुटपाथ बना है तो लोग फुट ओवरब्रिज से क्यों लाइन पार करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने फुटपाथ को तोड़ने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुख सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीआरएम पांडे ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस समय कहीं भी रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण नहीं है। इस दौरान आशुतोष मिश्रा, अरुण कुमार, सुनीत गर्ग, कमांडेंट आरपीएफ रामराज मीणा, डीसीएम नीतू वर्मा और सीनियर डीएसपी रितेश गुप्ता थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द ही ऊंचा होगा गूलरभोज का प्लेटफार्म
गूलरभोज। मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडे ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं देखते हुए मई तक रेलवे प्लेटफार्म को ऊंचा कराया जाएगा। शुक्रवार की शाम उन्होंने रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के साथ ही स्टेशन मास्टर कक्ष, नियंत्रण कक्ष, स्टोर का निरीक्षण करने के बाद सफाई व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यात्री शेड बनवाने का भी भरोसा दिलाया। वहां पर मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य नीतू सिंह, पूरन सिंह रावत, अमित गुप्ता, मुकेश, कृष्णा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed