{"_id":"5df3daeb8ebc3e88127508e7","slug":"bombay-bullet-team-won-two-boxing-matches-kashipur-news-hld365451171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांबे टीम ने जीते बॉक्सिंग के दो मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांबे टीम ने जीते बॉक्सिंग के दो मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। दिल्ली में आयोजित 20 दिनी बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग में बांबे बुलेट टीम ने तीन में से दो मैच जीत लिए हैं। शनिवार को चौथा मैच नॉर्थ ईस्ट के साथ होगा।
दो से 21 दिसंबर तक दिल्ली में बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम बुंगगुम सिमखोला पिथौरागढ़ निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कविंद्र बिष्ट 57 किग्रा भार वर्ग में बांबे बुलेट टीम में प्रतिभाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को बांबे बुलेट और पंजाब की टीम के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें बांबे को 5-2 से हार का सामना करना पड़ा।
9 दिसंबर को बांबे बुलेट की बंगलूरू से भिड़ंत हुई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर बांबे बुलेट ने 5-2 से मैच जीत लिया। 12 दिसंबर को बांबे और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में बांबे ने 4-3 से मैच जीतकर आगामी मैचों के लिए जगह पक्की कर ली। कविंद्र बिष्ट ने बताया कि तीन में से दो मैच जीत चुके हैं। शनिवार को बांबे और नॉर्थ ईस्ट के बीच चौथा मुकाबला होगा।