फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   body of man missing for three days found in kichha

CRIME: ढाई हजार रुपये का बंटवारा नहीं करने पर तीन दोस्तों ने की बंटी की हत्या, नशेड़ी साथियों ने ऐसे किया हमला

Thu, 13 Feb 2025 12:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Feb 2025 12:14 PM IST
सार

पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन से लापता बंटी की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने चोरी किए चावल के कट्टे को बेचकर मिले ढाई हजार रुपये में हिस्सा नहीं मिलने पर बंटी की पाटल से वारकर बेरहमी से हत्या की थी।

विज्ञापन
body of man missing for three days found in kichha
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

विज्ञापन

किच्छा के पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन से लापता बंटी की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने चोरी किए चावल के कट्टे को बेचकर मिले ढाई हजार रुपये में हिस्सा नहीं मिलने पर बंटी की पाटल से वारकर बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

 

ग्राम सतुईया निवासी गुड्डी देवी ने 11 फरवरी को पुलभट्टा थाने में तहरीर दी। इसमें उसने अपने पति बंटी के नौ फरवरी की देर शाम से लापता होने की बात कही। महिला की ओर से जताए गए शक के आधार पर पुलिस ने सतुईया के रहने वाले बंटी के दोस्त विपिन, विशाल उर्फ वियेश और सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने एक फार्म के पीछे स्थित खंडहर में बंटी की हत्या की बात स्वीकारी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। घटनास्थल के पास से ही केले के पेड़ के नीचे बंटी का मोबाइल और झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त पाटल बरामद कर लिया। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, एसआई पंकज कुमार, एसआई धीरज वर्मा, प्रकाश चन्द, फिरोज खान, धरमवीर सिह व चारू पंत थे।

विज्ञापन

 

साथ मिलकर करते थे चोरी
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार पूछताछ में तीनों ने बताया कि बंटी उनका दोस्त था। वे मिलकर छोटी-मोटी चोरियां और झपटमारी करते थे। इनसे मिले रुपयों से नशा करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने चलते ट्रक से चावल का कट्टा चोरी किया था। इसको बेचकर ढाई हजार रुपये मिले थे। सारी रकम खुद रखेते हुए बंटी ने उन्हें रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर ही उन्होंने बंटी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

वारदात से पहले किया स्मैक और शराब का नशा
एसएसपी ने बताया कि रविवार शाम तीनों आरोपी योजनाबद्ध तरीके से बंटी को नशा करने के लिए गांव में इंद्रजीत के फार्म के पीछे सुनसान खंडहर में स्थित कमरे में ले गए। चारों ने कमरे में स्मैक और शराब का नशा किया था। बंटी को अधिक नशा हो गया था। इस पर तीनों ने उससे रुपये मांगे लेकिन उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर तीनों ने पाटल से कई वार कर बंटी की हत्या कर दी। आरोपियों ने बंटी की तलाशी ली थी लेकिन मोबाइल के अलावा कुछ नहीं मिला था। बताया कि मृतक के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

 

 

 

परिवार का सहारा था बंटी
बंटी के परिवार में पत्नी गुड्डी, दो बच्चे और मां सविता के अलावा एक बहन पूजा है। बंटी घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। बंटी की मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का कोई सहारा नहीं बचा है। जिस रात बंटी की हत्या हुई, तब उसकी मां महाकुंभ में स्नान करने गई हुई थी। उसको वापस लौटने पर ही बंटी के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे के अंदर ही हत्याकांड का खुलासा हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed