{"_id":"6598312ffe50c2746d0b56e4","slug":"body-found-floating-in-river-not-identified-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-7157-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नदी में उतराते मिले शव की पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नदी में उतराते मिले शव की पहचान नहीं
Fri, 05 Jan 2024 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर।
शहर के लंबाखेड़ा गांव में नदी में उतराते मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने आसपास के गांवों के साथ ही थाना क्षेत्रों में शव मिलने की सूचना भेज दी है।
बृहस्पतिवार शाम ग्रामीणों ने लंबाखेड़ा गांव में बहने वाली नदी में एक युवक का शव उतराता देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया था। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 साल की है। लेकिन उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। इस जगह पर लोग मछली का आखेट करने आते हैं। लेकिन आसपास के गांवाें से किसी ने भी गुमशुदगी की जानकारी नहीं दी है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद