{"_id":"630524b921b2b976f819cd51","slug":"body-building-in-rudrapur-rudrapur-news-hld473304288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डिंग में पिथौरागढ़ और हरिद्वार के खिलाड़ी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डिंग में पिथौरागढ़ और हरिद्वार के खिलाड़ी छाए
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाईन में खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएम व एसएसपी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में मंगलवार से तीन दिवसीय 21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस वाहिनी कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, आर्म कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई 18 टीमों के 319 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अधिकारी युगल किशोर पंत व एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया।
मंगलवार को कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें पिथौरागढ़ व हरिद्वार की टीमें अव्वल रहीं। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी अपराध व यातायात अभय सिंह, 31वीं पीएसी के सहायक सेनानायक राजेंद्र सिंह कोश्यारी, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद्र, अनुषा बडोला, शिविरपाल मनीष शर्मा, दलनायक शुक्रूलाल, राधा थापा, खुर्शीद अली एवं सभी टीमों के मैनेजर आदि मौजूद रहे।
बॉडी बिल्डिंग में आईआरबी के त्रिलोक प्रथम
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 55 किलोभार वर्ग में आईआरबी के त्रिलोक सिंह प्रथम रहे। 60 किलोभार वर्ग में हरिद्वार के जितेंद्र कुमार प्रथम और पिथौरागढ़ के रवि राणा दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलोभार वर्ग में पिथौरागढ़ के रणवीर कंबोज प्रथम और एसडीआरएफ के रोहित परिहार द्वितीय रहे। इसी तरह 70 किलोभार वर्ग में पिथौरागढ़ के नरेंद्र सिंह रावत प्रथम और आईआरबी के इकराम अंसारी द्वितीय रहे। 75 किलोभार वर्ग में पिथौरागढ़ के लाल सिंह नेगी प्रथम रहे। 85 किलोभार वर्ग में देहरादून के नितिन कुमार प्रथम रहे। 90 किलोभार वर्ग में हरिद्वार के तेजेंद्र सिंह ने कब्जा जमाया। 100 किलोभार वर्ग में हरिद्वार के अमित नेगी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कंचन और सुशील ने मारी बाजी
रुद्रपुर। महिला बाक्सिंग के 60 किलोभार वर्ग में चंपावत की भावना उप्रेती ने बाजी मारी। 65 किलोभार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की कंचन चौधरी विजयी रहीं। 70 किलोभार वर्ग में 40वीं पीएसी की राजेश्वरी, 75 किलोभार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की प्रियदर्शिनी और 80 किलोभार वर्ग में हरिद्वार की कविता अव्वल रहीं।
इसी तरह पुरुषों के 55 किलोभार वर्ग में 40वीं पीएसी के हिम्मत सिंह, 60 किलोभार वर्ग में पिथौरागढ़ के सुशील कुमार अव्वल रहे। 63 किलोभार वर्ग में 40वीं पीएसी के सचिन कुमार, 67 किलोभार वर्ग में 31वीं पीएसी के अनूप राणा, 75 किलोभार वर्ग में एसडीआरएफ के रोहित कुमार ने बाजी मारी। इसके अलावा 80 किलोभार वर्ग में पिथौरागढ़ के जावेद अख्तर और 90 किलोभार वर्ग में 31वीं पीएसी के किशोर कुमार ने जीत हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रुद्रपुर। पहले दिन कबड्डी के पांच मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हरिद्वार और आईआरबी की टीम बीच हुआ जिसमें हरिद्वार ने जीत हासिल की। 40वीं पीएसी और पौड़ी के बीच हुए मुकाबले में 40वीं पीएसी की टीम जीती। अल्मोड़ा और टिहरी की टीम के बीच हुए मुकाबले में टिहरी विजयी हुई। इसी तरह ऊधमसिंह नगर और चंपावत के बीच हुए मुकाबले में ऊधमसिंह नगर की टीम ने बाजी जीती। चमोली और आईआरबी के बीच कबड्डी मैच में आईआरबी ने जीत हासिल की।