{"_id":"5ebbf6038ebc3e9030600797","slug":"bloody-clash-between-two-sides-11-people-injured86","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल
विज्ञापन
गदरपुर में हुई मारपीट में घायल।
- फोटो : AMAR UJALA
गदरपुर। निकटवर्ती ग्राम डोंगपुरी में दो पक्ष किसी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चलने से विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात ग्राम डोंगपुरी में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए और इससे गांव में दहशत फैल गयी। दोनों पक्षों के घायल लहूलुहान अवस्था में वाहनों से थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। डॉक्टर ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में एक पक्ष के उस्मान, फारुख, सुब्हान, मैरूल, रुकेया, सेरूल और दूसरे पक्ष के अख्तर, जानेआलम, शाह आलम शामिल है। दो अन्य लोगों को भी गहरी चोटें आई है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया गया कि दोनों पक्षों द्वारा कोई भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बादकार्यवाही अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन