फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Blackmailed aunt and raped her in rudrapur

Rudrapur: मामी को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, भाजपा कार्यकर्ता पर केस दर्ज; चार साल पहले भी जेल जा चुका है

Fri, 21 Jun 2024 06:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:37 PM IST
सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुंह बोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Blackmailed aunt and raped her in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुंह बोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में भी एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और वह ठाकुरनगर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति राजमिस्त्री हैं और वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। ठाकुरनगर का रहने वाला सुरेश विश्वास उसे मामी और पति को मामा कहता है। सुरेश का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुरेश उसके साथ सात साल से कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा है। सुरेश पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने मासिक धर्म के दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी पहुंचे सीएम, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं; इस अंदाज में हुआ स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मोबाइल में सुरेश का नंबर ब्लाॅक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन कर बात कर मिलने का दबाव बनाता है। एक महीने पहले वह घर से दवा लेने जा रही थी। इस दौरान सुरेश ने उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट की। उसकी वीडियो बनाकर बदनाम करने के मकसद से कई लोगों को भेज दी। परिवारवालाें तक वीडियो पहुंची तो उसने पति को सारा सच बता दिया। कहना है कि सुरेश ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह आए दिन उसको धमकाकर दुष्कर्म करता रहता है। वह खुद को भाजपा नेता और अधिवक्ता बताता है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed