फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BKS Will Protest on Sep8

भारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
BKS Will Protest on Sep8
प्रेस वार्ता करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार और किसानों के बीच संवादहीनता की स्थिति है। केंद्र सरकार ने किसानों के ज्वलंत सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साध ली है। उन्होंने केंद्र सरकार पर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए पत्र देने के बावजूद जवाब न देने का आरोप लगाया। इसके विरोध में आठ सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किसान धरना देंगे। भारतीय किसान संघ ने संयुक्त किसान मोर्चा से भी विरोध में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गामंदिर धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुकरम पाल राणा ने कहा महंगाई का असर खेती पर भी हो रहा है। सरकार को खेती में आ रही कुल लागत का 50 प्रतिशत और जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के शिष्टमंडल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए पीएमओ कार्यालय को पत्र दिया था, लेकिन कई दिनों के बाद सरकार ने जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आठ सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किसान प्रदर्शन करेंगे। वहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रदेश महामंत्री सुधीर साही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed