{"_id":"665a97421350ea54b7028025","slug":"bjym-leader-stabbed-father-to-death-in-rudrapur-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: भाजपा नेता ने पिता की चाकू मारकर हत्या की, खून से सने कपड़े पहने थाने में पहुंचा आरोपी, सभी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: भाजपा नेता ने पिता की चाकू मारकर हत्या की, खून से सने कपड़े पहने थाने में पहुंचा आरोपी, सभी हैरान
Sat, 01 Jun 2024 10:33 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:33 AM IST
सार
रुद्रपुर के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बतायाछ बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Weather News: पारा 43 डिग्री पार...गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मौसम वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचा था और दरोगा प्रदीप पंत को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर गई थी और तब तक तोताराम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन