फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJYM Divisional Vice President died in the accident

Udham Singh Nagar News: हादसे में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की मौत

Sat, 03 Jun 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 03 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJYM Divisional Vice President died in the accident
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर मृत भैंस से टकराकर बाइक सवार भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा (26) पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव भटपुरी, बाजपुर बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहा था। बताया गया कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गड़प्पू जंगल में सड़क पर पड़ी मृत भैंस से संजय राणा की बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव भटपुरी के पूर्व प्रधान गोपाल कोछड़ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर गांव बरहैनी स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में संजय राणा का अंतिम संस्कार कर दिया। संजय राणा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed