{"_id":"573037ba4f1c1b0b0a91985d","slug":"bjp-mlas-went-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा के तीन विधायक दून रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा के तीन विधायक दून रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 09 May 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
एमएलए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में गर्माए राजनीतिक घटनाक्रम में पिछले 24 घंटे से भाजपा और कांग्रेस के बीच जो राजनीतिक घमासान शुरू हुआ है, उसके झटके ऊधमसिंह नगर में लगने लगे हैं। रविवार को गदरपुर में सैकड़ों कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हेलीकाप्टर से गदरपुर पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ तभी अजय भट्ट हेलीकाप्टर में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय और काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा को लेकर सीधे देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट देहरादून में राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल जानकारी ले रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने कार्यक्रम में अपना संबोधन भी नहीं दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बीच में ही उनकी विधायक राजकुमार ठुकराल से काफी देर गुफ्तगू भी हुई और कार्यक्रम खत्म होते ही अजय भट्ट ने तत्काल देहरादून रवाना होने की बात कहते हुए तीनों विधायकों को दून चलने को कहा। इसके बाद विधायक ठुकराल, अरविंद पांडेय और चीमा उनके साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर देहरादून के लिए रवाना हो गए।
वहीं इसके बाद गदरपुर में काफी देर तक यह चर्चा रही कि अजय भट्ट का कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से आना और विधायकों को साथ ले जाना राजनीतिक समीकरणों से जुड़ा है। उधर, सोशल मीडिया और सांध्य अखबारों में विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में समर्थन के दावों पर भी दिनभर तराई में चर्चाएं गरम रहीं।
जबकि, विधायक राजकुमार ठुकराल से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, वह भाजपा के मजबूत सिपाही हैं।