{"_id":"68337282994b36e315081cb8","slug":"bjp-members-listened-to-mann-ki-baat-in-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109632-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
Mon, 26 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा/सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो शो मन की बात के 122वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने हर एक भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
रविवार को खटीमा में चौहान मार्केट स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना। वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मनोज वाधवा, अमित पांडेय, तरुण ठाकुर, किशन सिंह किन्ना, अशोक बत्रा आदि थे। इधर, सितारगंज में भाजपाइयों ने कई बूथों में जाकर मन की बात का 122वां एपिसोड सुना। एपिसोड की शुरुआत में पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है। तिरंगे में रंग दिया है। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की भी सराहना की। वहां पर गोविंद तालुकदार, महामंत्री मनोज सरकार, संजय बाछाड़, विक्रम भंडारी, मयंक अग्रवाल आदि थे। संवाद