फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP Leader beaten by Police

भाजपा नेता की पिटाई के आरोप में थाना घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader beaten by Police
खटीमा के झनकईया थाने में सीओ मनोज कुमार ठाकुर से वार्ता करते भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष को पुलिस के कथित रूप से थप्पड़ जड़ने और मारपीट के विरोध में राजीव नगर, पकड़िया एवं बंगाली कॉलोनी के ग्रामीणों ने सोमवार को थाना झनकईया का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) के नेतृत्व में पुलिस टीम किसी मामले को लेकर बंगाली कॉलोनी पहुंची। यहां भाजपा नेता संजय पिलख्वाल को एसआई ने थप्पड़ रसीद कर किया, जबकि सिपाही ने लाठी से पीटा। मौके पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों को तीन दिन में जांच का आश्वासन देने के साथ ही आरोपी सिपाही को कोतवाली अटैच कर दिया।
विज्ञापन

थाना झनकईया में एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। इस मामले में आरोपी जेल से छूट कर घर पहुंचा तो लड़की दोबारा उस लड़के के घर चली गई। दोनों के परिजनों के बीच रविवार रात इस मामले में विवाद हुआ तो भाजपा नगर उपाध्यक्ष संजय पिलख्वाल ने थाना झनकईया में सूचना दी। इसके बाद एक सब इंस्पेक्टर एवं दो कांस्टेबलों की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच, किसी बात को लेकर संजय की पुलिस कर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि एसआई ने भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिए और कांस्टेबल ने इतने डंडे बरसाए कि डंडा ही टूट गया। घटना के विरोध में सोमवार सुबह झनकईया थाने में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। लगभग साढ़े 11 बजे सीओ मनोज कुमार ठाकुर थाने पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मियों को तलब किया। सीओ के तीन दिन में जांच के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। वहां पर छात्र नेता सतीश भट्ट, गोपाल बोरा, सभासद पावस गुप्ता, भीकम सिंह राणा, मुकेश कुमार, विनीता, रीना, सीमा आदि थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत को नकारा नहीं जा सकता है लेकिन रात्रि के समय मचे बवाल को नियंत्रित करने में निश्चित ही धक्कामुक्की हो सकती है। फिलहाल सिपाही को कोतवाली में अटैच किया गया है। इस मामले की जांच मैं स्वयं कर रहा हूं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -मनोज कुमार ठाकुर, सीओ खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed