फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP

काशीपुर भाजपा में बगावत, सैकड़ो ने सामूहिक इस्तीफे दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP
काशीपुर के एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट देने से गुस्साई काशीपुर मेयर समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक की। उसके बाद लगभग 70 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। भाजपाई टिकट बदलवाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो मेयर ऊषा चौधरी या वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा में से किसी एक को निर्दलीय चुनाव लड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा हाईकमान ने काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस सीट से मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, गुरुबख्श बग्गा सहित 11 नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। प्रत्याशी घोषित होने पर शुक्रवार को मेयर ऊषा चौधरी के बगावत करने की चर्चा रही। मेयर ने आवेदन फार्म भी खरीद लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने एलान कर दिया कि उन्हें यह प्रत्याशी पसंद नहीं है। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे नगर के एक होटल में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिए जाने को पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अपमान बताया। इसके साथ ही सामूहिक इस्तीफा लिखे एक कागज पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कई भाजपा नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि की। बताया कि काशीपुर के लगभग 400 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इनमें मुख्य संगठन के साथ-साथ महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे गए सामूहिक इस्तीफे पर नितिन गोले, राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, मेयर ऊषा चौधरी, सुधा शर्मा, जगदीश शर्मा, सर्वेश शर्मा, नवीन अरोरा, पंकज शर्मा, शुभ मेहरोत्रा, तरुण वर्मा, मनोज जग्गा, दिनेश नेगी, पाली वर्मा, अनुज मेहरोत्रा, अशोक कुमार सैनी, उदय राज सिंह, आशु सैनी सहित करीब 70 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
मनाने में जुटे प्रदेश स्तरीय नेता
काशीपुर में भाजपाइयों के इस्तीफा देने की खबर सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों तक पहुंची तो काशीपुर भाजपा के गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। चर्चा है कि दोपहर से शाम तक प्रदेश स्तरीय नेताओं के फोन काशीपुर के नेताओं के पास आते रहे।
कोट
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह को टिकट देने का जो निर्णय लिया है इस निर्णय से स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके खिलाफ कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पार्टी प्रत्याशी नहीं बदलती है तो हम त्रिलोक सिंह चीमा को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हम भाजपा प्रत्याशी का विरोध करेंगे। सभी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

- राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता काशीपुर।
प्रदेश, जिला, नगर और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सहित सभी स्थानीय पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी ने अपनी प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। आगे सोच समझकर निर्णय लिया जाएगा। हमने अपनी बात ऊपर पहुंचा दी है। अब हमें पार्टी के निर्णय का इंतजार है। मैं या राम मेहरोत्रा में से कोई एक निर्दलीय चुनाव लड़ेगा, अभी इसको लेकर मैं कुछ नहीं कह सकती हूं।
- ऊषा चौधरी, मेयर
मैंने पार्टी से कोई इस्तीफा नहीं दिया है और ना ही मैं इस्तीफा दूंगा। मैं पार्टी के साथ था, हूं और आगे भी पार्टी के साथ ही रहूंगा।
- खिलेंद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed