Udham Singh Nagar News: निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, घर से कुछ दूरी पर हुआ हादसा
निजी बस की चपेट में आकर ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में निजी बस की चपेट में आकर ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा निवासी नजाकत अली (55) पुत्र मोहम्मद अली कुंडा क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करता था। बीते बुधवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर ही जसपुर से काशीपुर जा रही तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार नजाकत अली की मौत हो गई। बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नजाकत अली पेपर मिल में काम करता था और शाम छह बजे उसकी वहां से छुट्टी होती है। वह छुट्टी के बाद घर आ रहा था, तभी घर से लगभग तीन सौ मीटर पहले ही हादसा हो गया। मृतक नजाकत अली अपने पीछे चार बच्चों सहरीन (16), फरदीन (15), फैजान (11) व अरमान (9) को और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।