फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike Rider Crassed By PickUp

पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike Rider Crassed By PickUp
ृतक सुमाइल। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पिकप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नगर के सरकारी अस्पताल से हल्द्वानी बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात नकहा गांव में एक पिकप की चपेट में आकर गांव के ही बाइक सवार सुमाइल (18) पुत्र महबूब की मौत हो गई। जबकि साथी युवक गांव का ही अर्शलान (20) पुत्र नियाज का बायां पैर टूट गया और सिर में भी चोटें लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अर्शलान को नगर के सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मोनिस सैफी ने उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद बेस अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया और अस्पताल पहुंचकर मृतक सुमाइल के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। जबकि पिकप चालक मौके से फरार हो गया। कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में तहरीर आने पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed