फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   beekeeping training will be given to women groups

महिला समूहों को मौन पालन का दो माह का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
beekeeping training will be given to women groups
खटीमा। सोसायटी एक्शन फार हिमालया के तत्वावधान में उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के तहत महिला समूहों को मौन पालन का दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कुटरा, आलाबिर्दी, छिनकी और बिगराबाग ग्राम सभाओं से 300 महिला कलस्टर की महिलाओं को चुना जाएगा। प्रशिक्षण के लिए बैठक कर रुपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

सोसायटी एक्शन फार हिमालया के डायरेक्टर जगत मर्तोलिया ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण के तहत भारत सरकार प्रशिक्षण देगी जिसमें उच्च कोटी की मधुमक्खी पालने तथा बाद में इनके लिए पेड़ पौधे लगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मधुमक्खियों के इनके फूलों की उपलब्धता बनी रहे। बाद में मौन पालन के लिए फंड की व्यवस्था का भी प्रयास होगा।
विज्ञापन

डायरेक्टर मर्तोलिया ने बताया कि समूहों को मौन पालन के तौर-तरीके सिखाए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी ने यहां मौजूद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मौन पालन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार अपनाने की बात की। बैठक में महिला कलस्टर अध्यक्ष रेनू जोशी, सचिव ज्योति भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed