फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   bazpur PG college got to In state best grade.

Udham Singh Nagar News: बाजपुर पीजी कॉलेज को मिला प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ ग्रेड

Wed, 24 Jan 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
bazpur PG college got to In state best grade.
देहरादून में पुरस्कार भेंट करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत।
बाजपुर। नेक का बी प्लस प्लस एक्रीडिटेशन प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से बाजपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को सात लाख का पुरस्कार मिला है। नैक में प्रदेश के अंदर बाजपुर पीजी कॉलेज ने सबसे उच्च ग्रेड प्राप्त की है।
विज्ञापन

बुधवार को देहरादून में आयोजित देवभूमि उद्यमिता कार्यशाला में सर्वश्रेष्ठ ग्रेड प्राप्त करने पर बाजपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केके पांडे, नोडल अधिकारी डाॅ. आदर्श चौधरी को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने सात लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि बाजपुर डिग्री कॉलेज की स्थापना 1996 में हुई थी।
वर्तमान में कॉलेज में बीए, बीकॉम बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी और पीजी डिप्लोमा इन योगा के कोर्स कुमाऊं विवि के संबद्धता के अनुसार संचालित है।
बीते 23 और 24 अक्तूबर 2023 को नैक टीम ने पीजी कॉलेज का भ्रमण कर निर्धारित सात मापदंडों को परखा। टीम ने विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों से अलग-अलग बातचीत की थी। महाविद्यालय को प्रथम प्रयास में ही 2.85 अंकों के साथ बी प्लस प्लस ग्रेड मिला जो गौरव की बात है। उन्होंने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed