{"_id":"6491fb0c94404327dd05d4a4","slug":"banbasa-beats-kundeshwari-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-526-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बनबसा ने कुंडेश्वरी को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बनबसा ने कुंडेश्वरी को 2-0 से हराया
Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब और नगर खेल समिति की ओर से चल रही गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता दिनेशपुर कप के दूसरे संघर्षपूर्ण मुकाबले में बनबसा (चंपावत) ने कुंडेश्वरी काशीपुर की टीम को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बनबसा के बंटी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले के शुरूआती दौर में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से ठीक पहले बनबसा के स्ट्राइकर बंटी ने डी के भीतर मिले एक पास को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद कुंडेश्वरी की टीम ने बेहतर रणनीति के साथ मैन टू मैन पास के जरिये बनबसा के बारपोस्ट पर कई ताबड़तोड़ हमले किए। गोलकीपर सुरेश ने शानदार बचाव कर हर हमले को नाकाम किया।
अंतिम क्षणों में वनबसा के खिलाड़ियों ने एक गोल और दागकर मैच अपने नाम कर लिया। शानदार खेल की बदौलत बनबसा के बंटी को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। अखिलेश मंडल ने मुख्य व अमित और राहुल ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई। कमेंट्री पीयूष मंडल और विक्की राय ने की। स्कोरर विशाल मंडल रहे। इससे पहले कांग्रेस नेता आशुतोष राय और पूर्व जिला योजना समिति सदस्य लक्ष्मी राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का उद्घाटन किया। वहां विकास सरकार, अमित गुप्ता, भवेश हालदार, गोपाल मंडल, बृहस्पति हालदार, विकास अरोरा, दीपांकर राय, राजू गाईन थे।