फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bairagi Suspended from BJP

भाजपा ने बैरागी को प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bairagi Suspended from BJP
गोविंद नगर में बैठक करतीं महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। गोविंदनगर के भाजपा नेता और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा संगठन ने आरोपी से किनारा कर लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय ने आरोपी पति अरुण बैरागी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करते हुए कहा कि मामले में अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। घटना एवं आरोपियों का न तो भाजपा समर्थन करती है और न ही क्षेत्रीय विधायक।
विज्ञापन

बता दें कि गोविंदनगर निवासी भाजपा नेता अरुण बैरागी की पत्नी अलका बैरागी का शव 13 फरवरी की रात घर में फंदे पर लटकता मिला था। मृतका के भाई ग्राम भुड़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी (बरेली) निवासी प्रशांत मंडल ने अपनी बहन की मौत के लिए पति समेत ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। प्रशांत के अनुसार अरुण बैरागी अकसर उसकी बहन से मारपीट कर उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अलका की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी दर्शाने का प्रयास किया गया है। पुलिस नें प्रशांत की तहरीर पर विवाहिता के पति भाजपा नेता अरुण बैरागी, उसके भाई वरुण, पिता कालीदास और सास वंदना के खिलाफ धारा 302, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी हैं। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता अरुण बैरागी से भाजपा संगठन ने भी किनारा कर लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय ने कहा कि बैरागी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिलाएं मुखर
शक्तिफार्म। गोविंदनगर की महिलाओं ने शुक्रवार को बैठक कर अलका बैरागी आत्महत्या मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मामले के आरोपियों को पर्दे के पीछे से बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें बेनकाब किया जाना चाहिए। एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर महिलाओं ने शासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बैठक में गीता मंडल, शोभा राय, लक्ष्मी, संध्या हालदार, शेफाली, मीना हालदार, आशा विश्वास, मलीना राय, अनिमा, राय, सुभद्रा मंडल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed