{"_id":"64d91412536480d38e068244","slug":"baigul-water-enters-pharma-company-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-336-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बैगुल नदी का पानी फार्मा कंपनी में घुसा, दीवार धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बैगुल नदी का पानी फार्मा कंपनी में घुसा, दीवार धराशायी
Sun, 13 Aug 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज सिडकुल में जीएन पाल कंपनी की बैगुल नदी के पानी से धराशायी दीवार। संवाद
- फोटो : Samvad
फैक्टरी को 20 लाख रुपये की क्षति
सितारगंज। बैगुल नदी में आई बाढ़ से जहां सिडकुल की सड़क, ट्रांसपोर्ट के प्लेटफार्म में कटाव हो गया, वहीं अब फार्मा कंपनी को भी नदी ने चपेट में ले लिया है। नदी के कटाव करने से कंपनी की दीवार भरभराकर धराशायी हो गई और लगभग तीन फुट तक पानी भर गया। हालांकि नदी का जलस्तर कम होने के बाद फैक्टरी में घुसे पानी की भी निकासी हो गई।
नौ अगस्त की रात में भारी बारिश की वजह से जेलकैंप स्थित बैगुल नदी का नाला उफान पर आ गया। इससे पानी कटाव करने लगा और सिडकुल के प्लांट संख्या-बी, 176 में स्थित फार्मा कंपनी जीएन पाल स्पेशलिटी मॉलिक्यूल को अपनी चपेट में ले लिया। कटाव की वजह से कंपनी की करीब सौ मीटर लंबी चहारदीवारी ध्वस्त हो गई और बाढ़ का पानी कंपनी में घुस गया। रविवार को फैक्टरी के एचआर मैनेजर रमेश भाकुनी ने बताया कि कंपनी यूटीलिटी एरिया में करीब तीन फुट तक पानी भर गया। नदी का जलस्तर कम होने के बाद फैक्टरी परिसर से जल निकासी हो सकी। बताया कि जलभराव व दीवार ढहने से कंपनी के नुकसान का आकलन किया गया, जिसमें फैक्टरी को करीब 20 लाख रुपये की क्षति हुई है।