फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attempted to misdeed of a teenager in rudrapur

UK: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश; आरोपी हिरासत में

Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
सार

घर की छत पर बारिश में नहा रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Attempted to misdeed of a teenager in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर क्षेत्र में घर की छत पर बारिश में नहा रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीते रविवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की दोपहर के समय उनकी नाबालिग बेटी अपनी छत पर बारिश के पानी से नहाने के साथ इनवर्टर के लिए बोतल में पानी भर रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय मजदूर अपनी छत से छलांग लगाकर पीड़िता के घर पहुंच गया। आरोपी ने नाबालिग का मुंह हाथ से बंद कर दिया और अश्लील हरकतें करते हुए उसे जबरन सीढ़ियों से नीचे कमरे की तरफ घसीटने लगा।

विज्ञापन

जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से छूटकर भागी और शोर मचाया जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घर पहुंचे किशोरी के पिता बेटी और अन्य पड़ोसियों के लोगों के साथ आवास-विकास चौकी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed