{"_id":"6a81a397e4742396060333c6","slug":"attempt-to-misdeed-an-innocent-child-by-luring-her-with-five-rupees-youths-nab-the-accused-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: पांच रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, युवकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: पांच रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, युवकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Sun, 16 Aug 2026 05:18 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:18 PM IST
सार
रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को पांच रुपये और खाने का सामान देने का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को पांच रुपये और खाने का सामान देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे एक सुनसान कोने में ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि आसपास मौजूद लोगों की नजर आरोपी की हरकत पर पड़ गई। स्थानीय युवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन