फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   attack and injured to pwd contractor

विवाह समारोह से लौट रहे ठेकेदार के परिवार को पीटा, बाइक मौके पर छोड़कर फरार हुए हमलावर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
attack and injured to pwd contractor
काशीपुर। विवाह समारोह में शिरकत कर बोलेरो से लौट रहे एक ठेकेदार के परिवार पर लाठी डंडों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कई लोगो को चोटें आई। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी।
विज्ञापन
ग्राम लालपुर निवासी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार शाहिद हुसैन ने सूर्या चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 जून की शाम वह ठाकुरद्वारा में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर परिवार के साथ बोलेरो से घर वापस लौट रहा था। शाहिद का आरोप है कि रास्ते में शाम 5 बजे के आसपास कुछ लोगो ने उसकी गाड़ी रोककर उसे गाड़ी से जबरदस्ती बाहर खींच लिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ी में बैठे अन्य लोगो के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर बाबरखेड़ा के कई लोग वह आ गए। इस पर हमलावर एक पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए। बाइक पुलिस के हवाले कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed