फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Atmanirbhar bharat shall come in force with innovation

नवाचार से साकार होगा आत्म निर्भर भारत का सपना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Atmanirbhar bharat shall come in force with innovation
डॉ. मणिंद्र मोहन शर्मा। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद् के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मणिंद्र मोहन ने बताया कि देश और समाज के विकास में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का महत्व सर्वाधिक है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठनों के आंकड़े बताते हैं कि भारत का शोध और विकास कार्यों पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। 2020 में भारत ने अपने जीडीपी का 0.70 प्रतिशत हिस्सा इस पर खर्च किया है और इसे 2022 तक दो प्रतिशत करना सरकार का लक्ष्य है। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के अनुसार भारत ने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2020 में 48वें स्थान पर आकर शीर्ष 50 देशों की सूची में अपना स्थान दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन

डॉ. मोहन कहते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतरत्न भौतिकविद् प्रो. सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की थी। विज्ञान के क्षेत्र में विकास पर चर्चा करने और समाज हित में नई तकनीकों को लागू करने के लिए हर साल इसी दिन भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि कोविड महामारी ने समाज के सभी क्षेत्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है और इसमें शिक्षा भी एक प्रमुख अंग रहा। लॉकडाउन में शिक्षण संस्थानों के बंद होने से से जहां कक्षाएं बंद हुईं तो ऑनलाइन कक्षाएं, शिक्षण सहायक उपकरण, शैक्षिक सॉफ्टवेयर, सामाजिक नेटवर्किंग उपकरणों ने पारंपरिक कक्षाओं के स्वरूप को ही बदल दिया। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को देश मे बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार भी सक्रिय है ताकि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके। राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख संस्थाएं यूकोस्ट, यूबीसी, यूसैक व यूसर्क अच्छा काम कर रही हैं। पांच फरवरी को प्रदेश में साइंस सिटी की स्थापना के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच एक एमओयू भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed