फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ashiana fewer shocked the woman's life

आशियाना उजड़ने के सदमे में गई महिला की जान

Tue, 23 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 23 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ashiana fewer shocked the woman's life

हाईवे चौड़ीकरण की जद में आए लोगों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम से घबराई महिला की सदमे में मौत हो गई। महिला की मौत से ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

विज्ञापन

जिले में काशीपुर से खटीमा तक की सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए काम भी शुुरू हो चुका है। कहीं-कहीं पर कुछ गरीब तबके के लोग सड़क किनारे झोपड़ी डालकर अपना गुजारा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दानपुर में सड़क किनारे रह रहे ऐसे लोग जो हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे थे, उनको अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इन्हीं लोगों में राम मिलन का परिवार भी था। इस अल्टीमेटम से घबराकर राममिलन की पत्नी प्रमिला (56) कई दिनों से डिप्रेशन में थी। इधर सोमवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद अचानक डिप्रेशन से बेहोश हो गई। इस पर राम मिलन ने लोगों की मदद से एंबुलेंस 108 को बुलाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक राममिलन और उसकी पत्नी प्रमिला कई सालों से झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। कुछ दिन पहले एनएच के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया। वर्षों से एक-एक रुपये जोड़कर बनाए गए आशियाने को हटाए जाने के डर से वह डिप्रेशन में थी। जो उसकी मौत का कारण बनी। बताया कि मृतका के दोनों बेटे रामपाल और श्यामपाल भी घर में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed