{"_id":"67bf6b30dd6234505009daac","slug":"as-soon-as-you-dial-the-phone-the-municipalitys-ambulance-will-soon-be-at-your-doorstep-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123770-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फोन मिलाते ही घर के दरवाजे पर जल्द होगी नगर पालिका की एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फोन मिलाते ही घर के दरवाजे पर जल्द होगी नगर पालिका की एंबुलेंस
Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। फोन मिलाते ही घर के दरवाजे पर जरूरत के लिए नगर पालिका की एंबुलेंस आकर खड़ी हो जाएगी। इस सेवा को जल्द शुरू करने की नगर पालिका की योजना है। सभासदों की सहमति के बाद पालिका प्रशासन योजना का खाका तैयार करने में लगा है।
बुधवार को पालिका अध्यक्ष हाजी मो. नौशाद सम्राट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते दिन बोर्ड बैठक में सभासदों की सहमति से तय हुआ था कि लोगों की सेवा के लिए पालिका दो एंबुलेंस खरीदेगी। इसी तरह गर्मी शुरू होने से पहले 100 वाटर कूलर लगाए जाने हैं। लकड़ी मंडी एवं तहसील परिसर में आधुनिक शौचालय निर्माण कराए जाने की योजना है। बोर्ड ने निर्धारित कर में 25 प्रतिशत की कटौती कर दी है।
दाखिल खारिज के दौरान रजिस्ट्री में दर्ज भूमि की मालियत के हिसाब से लगने वाले एक प्रतिशत स्टांप शुल्क को खत्म कर उसकी जगह आवासीय भवनों के पंजीकरण बैनामे के आधार पर नाम परिवर्तन और संशोधन शुल्क साढ़े तीन हजार तो व्यवसायिक भवन, दुकान के पंजीकृत बैनामें के आधार पर नाम परिवर्तन और संशोधन शुल्क पांच हजार रुपये रखा गया है।