फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arto office broker at DM red

एआरटीओ कार्यालय में डीएम को मिले दलाल

Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Arto office broker at DM red
एआरटीओ दफ्तर पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। प्रभारी जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव बुधवार को अपने निवास से कलेक्ट्रेट जाने के बजाय प्राइवेट कार वैगनआर से एआरटीओ दफ्तर पहुंच गए। एआरटीओ दफ्तर पहुंचते ही वे वहां व्यवस्थाओं का चुपचाप जायजा लेने लगे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें किसी ने नहीं पहचाना। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीएम को कई दलाल सीधे कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से काम कराते हुए मिले। इस पर उन्होंने एआरटीओ को फटकार लगाई और भविष्य में दलालों का कार्यालय के अंदर प्रवेश वर्जित करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


 उन्हें एआरटीओ के मुख्य कार्यालय का रिकार्ड पत्रावली एवं अन्य सामान अस्त-व्यस्त रखा मिला। वहीं जगह-जगह दीवारों पर पान और तंबाकू की पीकें एवं गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने एआरटीओ प्रशासन नंद किशोर को निर्देश दिए कि वह कार्यालय और कार्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाओं को सुधारें। वह एक सप्ताह के भीतर दोबारा कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किस-किस कार्य के लिए कितना शुल्क लिया जाता है और कितने समय में कार्य निस्तारित किया जाएगा उसका विवरण कार्यालय के बाहर बोर्ड पर दर्ज करें। उन्होंने सेवा का अधिकार के अंतर्गत कार्यों के निस्तारण की समयावधि भी अंकित करने के निर्देश दिये। 

रुद्रपुर। एआरटीओ दफ्तर में सरकारी मुलाजिम किस कदर लापरवाही करते हैं इसका उदाहरण बुधवार को प्रभारी डीएम के सामने भी नजर आया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कैश अनुभाग का निरीक्षण करते हुए पाया कि लोग कैश जमा करने के लिए अंदर कार्यालय में पहुंच रहे हैं। वहां कई बाहरी लोग डेरा जमाए हुए थे। प्रभारी डीएम ने इसे गंभीरता से लिया और कैशियर जितेंद्र सिंह नेगी को जिम्मेदार मानते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एआरटीओ को दिए। 


रुद्रपुर। प्रभारी डीएम के निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने नंबर प्लेटों को लगाने में अनावश्यक देरी और हेराफेरी का मामला उठाया। इस पर डीएम ने कहा कि जिन वाहनों की नंबर प्लेटें बनकर तैयार हो गई हैं अभियान चलाकर वाहनों पर नंबर प्लेटें लगाई जाएं। नंबर प्लेट लगाने में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed