फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arested in Us Nagar

Udham Singh Nagar News: गैंगवार में रची गई थी कत्ल की साजिश

Thu, 30 Mar 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arested in Us Nagar
रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
रुद्रपुर। किच्छा के एक मकान से गिरफ्तार हुए चार शूटर यूपी सीमा पर रहने वाले एक गैंग के मुखिया की हत्या की फिराक में थे। उन्हें किच्छा के दरऊ निवासी एक गैंग के मुखिया ने बुलाया था। उसी ने रंजिशन हत्या की योजना बनाई थी। शूटर एक-एक लाख रुपये में बुलाए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम कुमाऊं एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी बाईपास पर काली मंदिर के पास एक मकान में छापा मारा था। वहां चार संदिग्धों को दबोचा था। उनके पास एक पिस्टल, 315 बोर के दो और 12 बोर का एक तमंचे के अलावा बड़ी संख्या में कारतूस मिले थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिच्छी चौराहा सितारगंज निवासी राहुल श्रीवास्तव, आवास विकास निवासी विपिन ठाकुर, हाथीबाग किच्छा निवासी तौशिफ, बड़ी मस्जिद किच्छा निवासी काशिफ बताया।
विज्ञापन


गगनदीप ने किराये पर दिलाया था कमरा
बृहस्पतिवार को सीओ किच्छा ओमप्रकाश ने रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता में बताया कि दरऊ रतनपुरा निवासी गगनदीप ने चार बदमाशों को किराये का कमरा दिलाया था। चारों पांच दिन से वहां ठहरे थे। गगनदीप भी पुराना गैंगस्टर है। उसकी पुलभट्टा से सटे यूपी सीमा रहने वाले गैंगस्टर सिमरनजीत से वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश है। वर्ष 2021 में सिरौली मोड़ पर भी दोनों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद गगनदीप ने सिमरनजीत की हत्या करने की ठान ली। उसने सिमरनजीत की हत्या का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के लिए किच्छा के होटल को चुना था
शूटरों ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे सिमरनजीत को किच्छा के एक होटल में आना था और वहीं पर उसे मौत के घाट उतारना था। शूटर को चार दिन पहले भी सिमरनजीत के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली थी। वह गगनदीप के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वहां से निकलने के कारण सिमरनजीत बच गया।

गगनदीप सहित अन्य बदमाश फरार
रुद्रपुर। सीओ ओमप्रकाश के मुताबिक गगनदीप पुलिस को नहीं मिल सका है। दो अन्य शूटर किच्छा निवासी रवि और जगदीश उर्फ जग्गू भी किराये के कमरे में रुके थे। वे दोनों भी फरार है। पकड़े गए चार शूटर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

दोनों गैंग में शामिल कईं बदमाश और हिस्ट्रीशीटर
रुद्रपुर। गगनदीप के पास अपनी खुद की गैंग है। वह कई तरह के अवैध धंधे भी करता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उस पर पहले किच्छा और यूपी के कई थानों में करीब 12 मामलों के केस दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। यूपी सीमा में रहना वाले सिमरनजीत के पास भी अपना गैंग है। वह जिला बदर है और पुलभट्टा थाने से 20 हजार का रुपये का इनामी भी है। पुलभट्टा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुल चुकी है। वह कई तरह के अवैध धंधे करता है। उस पर उत्तराखंड के अलावा यूपी के कई थानों में 27 केस दर्ज हैं।


राहुल पर आठ, विपिन पर हैं सात केस
रुद्रपुर। शूटर विपिन श्रीवास्तव पर हत्या के प्रयास, आयुध अधिनियम, मारपीट, गाली गलौज के सात केस किच्छा थाने में दर्ज हैं। राहुल श्रीवास्तव पर सितारगंज में बलवा, मारपीट, गाली गलौज और हत्या के प्रयास के चार केस दर्ज हैं। रामनगर में रंगदारी और गाली गलौज के दो मामले दर्ज हैं। हल्द्वानी के मुखानी थाने में हत्या के प्रयास और दिल्ली के अजमेरी गेट थाने में मारपीट का एक केस दर्ज है।
पकड़ने वाली टीम: एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह, किच्छा कोतवाल धीरेंद्र कुमार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed