{"_id":"5761a0ed4f1c1b481e11b921","slug":"are-guilty-of-murder-arrested-former-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान हत्याकांड के सभी दोषी हों गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान हत्याकांड के सभी दोषी हों गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बेहड़ का ध्ारना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान छोटे लाल हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ तमाम कांग्रेसियों और ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। आश्वासन के बाद कांग्रेसियों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
7 जून को कीरतपुर में ग्राम फौजी मटकोटा के पूर्व प्रधान छोटे लाल की कुछ लोगों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। हत्याकांड के एक अभियुक्त बिट्टू चौधरी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस हत्याकांड में शूटर गोपी के अलावा एक ट्रांसपोर्टर की भूमिका भी उजागर हो रही है।
विज्ञापन
हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से खफा पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी और फौजी मटकोटा के ग्रामीण एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। गृहमंत्री के जनपद मुख्यालय पर दौरे के दिन कांग्रेसियों के धरने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
धरनास्थल पर कांग्रेसियों ने एक भाजपा नेता और एक कांग्रेसी नेता पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। बेहड़ ने कहा कि हत्याकांड का आरोपी बिट्टू चौधरी एक पुलिस अधिकारी की शरण में था और साजिश के तहत उसकी गिरफ्तारी रोडवेज से दिखायी गयी।
उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड के बाद रुद्रपुर के एक भाजपा नेता के घर पर आरोपी रुके थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर को पकड़ा भी था जिसे भाजपा विधायक कोतवाली से छुड़ा ले गये। पुलिस उस आरोपी को गिरफ्तार करना चाह रही है राजनैतिक दबाव में पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही। कांग्रेसियों ने बाजपुर के एक कांग्रेसी नेता पर भी आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने छोटेलाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
धरना दे रहे कांग्रेसियों से अपर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट और सीओ सिटी राजेश भट्ट ने वार्ता कर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने समीक्षा बैठक लेने आये गृहमंत्री प्रीतम सिंह के समक्ष भी मुद्दा उठाया। मंत्री ने मामले में अधिकारियों का निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए।
धरने में ब्लाक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, संदीप चीमा, जगदीश तनेजा, हरीश अरोरा, ललित मिगलानी, संजय जुनेजा, सुशील गाबा, सुभाष बेहड़, राजेश कामरा, मनोज छाबड़ा, मोनू निषाद, परिमल राय, सुमित छाबड़ा, ममता रानी, गौरव खुराना आदि कांग्रेसी थे।
धरनास्थल पर रो पड़ी पूर्व प्रधान की विधवा
धरनास्थल पर परिवार और गांव के लोगों के साथ पहुंची पूर्व प्रधान छोटे लाल की विधवा फूट फूटकर रो पड़ी। यह देख धरनास्थल पर माहौल गमगीन हो गया, विधवा के आंसू देख कांग्रेसी उत्तेजित होने लगे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
सच्चाई सामने लाये पुलिस
हत्याकांड के खुलासे के लिए पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने गृहमंत्री से कलक्ट्रेट में देर तक बातचीत की और पूरा प्रकरण उनके सामने रखा। जिस पर गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने एसएसपी को मामले में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में संलिप्त लोग किसी भी पार्टी के हों उन्हें बख्शा न जाये।
धरना देकर पार्टी की छवि खराब कर रहे कांग्रेसी: गावा
तराई विकास संघ के चेयरमैन एवं पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कांग्रेसियों के धरने पर अफसोस जताते हुए कहा प्रदेश में अपनी ही सरकार के रहते हुए धरना देना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि पुलिस छोटे लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। ऐसे में पुलिस पर बेवजह दबाव बनाना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कांग्रेसी ही धरना प्रदर्शन करके अपनी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं, यह पार्टी हित में ठीक नहीं।