फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arbitrariness at liquor shops in Rudrapur... Open loot by pasting fake chits on printed rates

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में शराब दुकानों पर मनमानी... प्रिंटेड रेट पर फर्जी चिट चिपकाकर खुली लूट

Sat, 30 May 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness at liquor shops in Rudrapur... Open loot by pasting fake chits on printed rates
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शराब और बीयर की दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। जिले की करीब 175 देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में से कई जगहों पर तय कीमत से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। इस अवैध खेल में ग्राहकों से प्रति बोतल 10 से लेकर 20 रुपये तक अतिरिक्त लिए जा रहे है।
विज्ञापन

मुनाफाखोरी के लिए शराब विक्रेताओं ने धोखाधड़ी का नया तरीका निकाला है। वे बोतलों पर प्रिंटेड रेट को छिपाने के लिए उसके ऊपर नई कीमत की फर्जी चिट (स्टीकर) चिपका देते हैं। उदाहरण के लिए 650 एमएल टुबोर्ग बीयर का निर्धारित मूल्य 195 रुपये है लेकिन दुकानदारों ने उस पर 205 रुपये की चिट लगा रखी है। अंग्रेजी शराब की बोतलों पर भी इसी तरह 15 से 20 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह अवैध वसूली रुद्रपुर के रोडवेज बस स्टेशन, ट्रांजिट कैंप स्थित झील के पास और गावा चौक की दुकानों पर सबसे ज्यादा है। बस स्टेशन होने के कारण यहां आने वाले बाहरी मुसाफिर आसानी से इस ठगी का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग की मिलीभगत का संदेह
इस खुली लूट ने आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस ओवररेटिंग की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में विभाग की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।


कोट
नियमों के विरुद्ध जाकर तय कीमत से अधिक दाम वसूलने का मामला गंभीर है। फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन अब इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed