फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Answer keys uploaded after B.Ed. entrance exam.

Udham Singh Nagar News: बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद उत्तर कुंजिकाएं कीं अपलोड

Thu, 20 Aug 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Answer keys uploaded after B.Ed. entrance exam.
काशीपुर। उत्तराखंड में राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी 20 अगस्त की शाम पांच बजे तक उत्तर कुंजी का अवलोकन कर दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक माह लगने की उम्मीद है जिसके चलते बीएड की कक्षाएं भी देरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन ने इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के बजाय एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को सौंपी है। सत्र 2026-28 के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के पंजीकरण की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हुई थी। परीक्षा 16 अगस्त को संपन्न हुई।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा की उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। अभ्यर्थी 20 अगस्त की शाम पांच बजे तक उत्तर कुंजियों का अवलोकन कर अपनी आपत्ति संबंधित दस्तावेजों के साथ दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण इस बार शैक्षणिक सत्र भी प्रभावित होने की संभावना है। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि प्रवेश परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed